| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| निचोड़					 : | पुं० [हिं० निचोड़ना] १. निचोड़ने की क्रिया या भाव। २. वह अंश जो निचोड़ने पर निकले। ३. किसी लंबी-चौड़ी बात का संक्षिप्त और सार अंश। सारांश। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| निचोड़ना					 : | स० [हिं० नि+सं० च्यवन] १. आर्द्र वस्तु का जल अथवा रस से भरी हुई वस्तु में से उसका तरल अंश या रस निकालने के लिए उसे ऐंठना, घुमाना, दबाना या मरोड़ना। जैसे–गीली धोती निचोड़ना, आम का रस निचोड़ना। २. उक्त प्रकार से पीड़ित करते हुए किसी चीज का सार भाग निकालना। ३. लाक्षणिक अर्थ में, किसी की जमा-पूँजी या सार-भाग पूरी तरह से लेकर उसे खोखला या निःसार करना। संयो० क्रि०–डालना।–देना। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |